इटावा

छात्रों से भरी स्कूली वैन पलटी, 4 बच्चे घायल

इटावा में तेज रफ्तार छात्रों से भरी स्कूली वैन बंबे में पलट गई। इस घटना से बड़ा हादसा होते होते बच गया। हादसा होते ही क्षेत्र में मच हड़कप मच गया। आसपास के लोग दौड़ते हुए मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने वैन में फंसे बच्चों को बड़ी मुश्किल से बाहर निकला। बच्चों के परिजनों को जैसे ही हादसे की जानकारी मिली तो वह रोते बिलखते हुए घटना स्थल पहुंचे। जहां उन्होंने देखा 4 से 5 बच्चें घायल है। मौके पर निरीक्षण में पता चला की ड्राइवर फोन पर बात कर रहा था।

जस्ट एक्शन इटावा ब्यूरो चीफ

Related Articles

Back to top button