Uncategorized

टप्पेबाज महिला की झुमकी लेकर फरार, सीसीटीवी फुटेज में टप्पेबाज की दिखी तस्वीर

ब्यूरो चीफ हमीरपुर

हरीशराज चक्रवर्ती

भरुआ सुमेरपुर। कस्बे के लखनापुरवा मुहाल से एक टप्पेबाज एक महिला की सोने की झुमकी और बर्तन लेकर फरार हो गया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने रास्ते के सीसीटीवी फुटेज में टप्पेबाज की तस्वीर दिखने पर तलाश मे जुट गयी है।
कस्बे के लखनापुरवा निवासी सोना लखेरा ने पुलिस को सौंपी तहरीर मे बताया है कि दो लोग बर्तन और जेवर साफ करने की बात कहकर उसके घर के दरवाजे पर आए थे। उसने बर्तनों के साथ सोने की झुमकी साफ करने के लिए दी थी। इसी बीच उसका बच्चा रोने लगा जिसे चुप कराने वह अंदर चली गई जब वापस लौट कर आई तो टप्पेबाज झुमकी और बर्तन लेकर फरार हो गए थे। थानाध्यक्ष राम आसरे सरोज ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। रास्ते मे सीसीटीवी फुटेज में एक युवक की पहचान आरोपी के रुप मे पीडिता ने की है जिसकी तलाश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button