अन्तर्राष्ट्रीयबड़ी खबरलखनऊ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को ‘यूपी हेल्थ टेक कॉन्क्लेव’

स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा ‘उपभोक्ता बाजार’ है,

सीएम योगी ने कहा कि
प्रदेश की विशाल आबादी, तेजी से बढ़ता शहरीकरण और स्वास्थ्य सेवाओं की बढ़ती मांग यूपी को हेल्थ टेक, मेडिकल डिवाइस, डिजिटल हेल्थ और फार्मा सेक्टर के लिए एक बड़ा अवसर प्रदान करती है। सरकार का उद्देश्य है कि आधुनिक तकनीक के जरिए सस्ती, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं हर नागरिक तक पहुंचें।
उन्होंने बताया कि बीते वर्षों में प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों, सुपर स्पेशियलिटी अस्पतालों और हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर का तेजी से विस्तार हुआ है। आयुष्मान भारत योजना, मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान और डिजिटल हेल्थ मिशन जैसे कार्यक्रमों से आम लोगों को सीधा लाभ मिल रहा है।
मुख्यमंत्री ने निवेशकों और स्टार्टअप्स से आह्वान किया
कि वे उत्तर प्रदेश में हेल्थ टेक सेक्टर में निवेश करें। सरकार नीतिगत सहयोग, सिंगल विंडो क्लीयरेंस और अनुकूल कारोबारी माहौल उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
कॉन्क्लेव में देश-विदेश के हेल्थ टेक विशेषज्ञों, उद्योग प्रतिनिधियों, स्टार्टअप्स और नीति निर्माताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य क्षेत्र में नई तकनीकों, नवाचारों और निवेश संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
निरुपमा पाण्डेय
जस्ट एक्शन न्यूज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button