उत्तर प्रदेशहमीरपुर

मुंडेरा मार्ग में पैदल जा रहे मजदूर को अज्ञात वाहन ने कुचला हुई मौत

ब्यूरो चीफ हमीरपुर

हरीशराज चक्रवर्ती

हमीरपुर। सुमेरपुर मुंडेरा रोड पर पचखुरा खुर्द व बदनपुर के बीच बिरखेरा गांव से कस्बे की ओर पैदल आ रहे एक मजदूर को अज्ञात वाहन कुचलता हुआ निकल गया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
बिरखेरा गांव निवासी संजय उर्फ लिगदु वर्मा 34 वर्ष पुत्र भैरम लकड़ी काटने में मजदूरी का काम करता था। मंगलवार की देर शाम करीब आठ बजे वह गांव से सुमेरपुर कस्बे की ओर आ रहा था। तभी मुंडेरा रोड़ पर पचखुरा खुर्द व बदनपुर के बीच गमला फैक्टरी के नजदीक अज्ञात वाहन उसे कुचलता हुआ निकल गया। जिससे उसका शव बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अचानक हुई इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे पत्नी सोनू व एक पुत्र सनी व चार पुत्रियों को रोता बिलखता छोड़ गया है।थानाध्यक्ष रामआसरे सरोज ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

Related Articles

Back to top button