हमीरपुर

ठिलिया से मरीज को ले जाने का वीडियो वायरल होने पर बोले सीएमओ

ब्यूरो चीफ हमीरपुर

हरीशराज चक्रवर्ती

हमीरपुर। समय से एम्बुलेन्स न मिलने पर रिक्शा के सहारे ठिलिया में मरीजों को अस्पताल ले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. गीतम सिंह ने जिलाधिकारी को भेजे पत्र मे अवगत कराया है कि सौरभ शर्मा पुत्र आशुतोष शर्मा निवासी विद्यामंदिर के पास हमीरपुर कल शाम 7.25 बजे जिला चिकित्सालय में ठिलिया से तीमारदार द्वारा लाया गया था।

जिनके इलाज के लिये भर्ती की सलाह देने पर तीमारदार ने भर्ती करने से रात में मना कर दिया गया था। आज दोपहर 1.15 बजे भर्ती कर पुनः इलाज शुरू किया गया। तीमारदार के मरीज का इलाज लखनऊ पीजीआई में चलने की बात पर मरीज को पीजीआई लखनऊ / कानपुर मेडिकल कालेज के लिये रिफर किया गया है।

उन्होंने कहा है कि तीमारदार द्वारा बताया गया कि एम्बुलेन्स 108 में 3 बजे कई बार काल की गयी परन्तु सम्पर्क नही हो सका जिस कारण मरीज को ठिलिया से लाया गया के सम्बन्ध में अवगत कराना है कि 108 एम्बुलेन्स का संचालन सीधे लखनऊ से किया जाता है। एम्बुलेन्स को काल करने पर सीधे एम्बुलेन्स मरीज के पास पंहुचकर मरीज को नजदीकी चिकित्सालय में लेकर जाती है। जिला चिकित्सालय से मरीज को लाने भेजने की एंबुलेंस की कोई सुविधा उपलब्ध नही है।

Related Articles

Back to top button