उत्तर प्रदेशगाजीपुर

भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला मंत्री आशीष श्रीवास्तव ने परिवहन मंत्री नितिन गडकरी जी को दिया पत्रक।

इसी रोड पर भारतीय इतिहास में महत्वपूर्ण स्थान रखने वाला भितरी भी स्थित है जहां इतिहास प्रसिद्ध स्कन्दगुप्त का शिलालेख है।

रजनीश कुमार प्रजापति ब्यूरो चीफ 

 

 गाजीपुर। सैदपुर।(जस्ट एक्शन) – NH31लिंक रोड सैदपुर से शादियाबाद एक ऐसा रोड है जिस पर क्षेत्र के कई महत्वपूर्ण गांव और स्थान स्थित है।इसी रोड पर भारतीय इतिहास में महत्वपूर्ण स्थान रखने वाला भितरी भी स्थित है जहां इतिहास प्रसिद्ध स्कन्दगुप्त का शिलालेख है। इस रोड की महत्ता को ध्यान में रखते हुए सनातन उत्थान सेवा समिति राष्ट्रीय संरक्षक श्री वरूण कुमार पाण्डेय व भारतीय जनता युवा मोर्चा ग़ाज़ीपुर के जिला मंत्री श्री आशीष श्रीवास्तव परिवहन मंत्री भारत सरकार माननीय श्री नितिन गडकरी से मिले और NH31 लिंक रोड सैदपुर से शादियाबाद रोड को 2 लेन बनाने के लिए बात की।माननीय परिवहन मंत्री जी ने इस पर सकारात्मक बात की।

Related Articles

Back to top button