उत्तर प्रदेशलखनऊ

दिल्ली के बुराड़ी में अवैध निर्माण पर MCD का चला बुलडोजर, इस महीने 48 हजार वर्ग मीटर पर हुई तोड़फोड़ कार्रवाई

दिल्ली नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि इस महीने अब तक कुल 48 हजार वर्ग मीटर कृषि भूमि से अवैध निर्माण हटाए हैं। अवैध निर्माण के खिलाफ नगर निगम की कार्रवाई बुधवार को भी चली। नगर निगम सिविल लाइन जोन टीम ने कृषि भूमि पर बनाए गए अवैध निर्माण गिरा दिए। इस अभियान के दौरान दो दर्जन से ज्यादा निर्माण तोड़े गए।

जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। बुराड़ी में अवैध निर्माण के खिलाफ दिल्ली नगर निगम की कार्रवाई बुधवार को भी चली। नगर निगम सिविल लाइन जोन टीम ने कृषि भूमि पर बनाए गए अवैध निर्माण गिरा दिए।

अब 48 हजार वर्ग मीटर पर हटे अवैध निर्माण

निगम के एक अधिकारी ने बताया कि इस महीने अब तक कुल 48 हजार वर्ग मीटर कृषि भूमि से अवैध निर्माण हटाए हैं। बुधवार को नगर निगम सिविल लाइन जोन की बिल्डिंग-एक शाखा की टीम पुलिस बल के साथ बुराड़ी के वार्ड नंबर छह में अवैध रूप से बनाए गए कमरे, चारदीवारी, आरसीसी रोड जेसीबी की मदद से गिराए।

 

दो दर्जन से ज्यादा निर्माण तोड़े गए

इस दौरान कुछ लोगों ने निगम की कार्रवाई का विरोध भी किया, लेकिन पुलिस बल की मौजूदगी की वजह से उनकी एक नहीं चली। करीब तीन घंटे चले इस अभियान के दौरान दो दर्जन से ज्यादा निर्माण तोड़े गए।

 

 

 

Related Articles

Back to top button