उत्तर प्रदेशगाजीपुर

जखनियां नव नियुक्त खण्ड विकास अधिकारी ने संभाला कार्यभार।

किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार अगर मेरे संज्ञान में आता है तो उसके ऊपर त्वरित कार्यवाही की जाएगी

 

रजनीश कुमार प्रजापति ब्यूरो चीफ 

गाजीपुर, जखनियां।(जस्ट एक्शन) आज नव नियुक्त खण्ड विकास अधिकारी जखनियां संजय कुमार गुप्ता ने अपना कार्य भार ग्रहण किया। वही बताते चलें इससे पहले देवकली ब्लाक में कार्यरत रहे हैं। वही पत्रकारों से वार्तालाप करते हुए खंड विकास अधिकारी से जब पूछा गया उन्होंने कहा कि सबसे पहले विकास खंड के जितने भी गांव हैं या उससे संबंधित जो लाभार्थी उनको पूरी ईमानदारी के साथ योजनाओं का लाभ मिले यह प्रथमिकता हमारी रहेगी किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार अगर मेरे संज्ञान में आता है तो उसके ऊपर त्वरित कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Back to top button