अयोध्याउत्तर प्रदेशराज्य

पिता को मारने पीटने का पुत्र ने चार लोगों पर लगाया आरोप

तहरीर मिलते ही बीकापुर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी

दैनिक जस्ट एक्शन
बीकापुर, अयोध्या।
स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हरिदासपुर निवासी रोशन लाल ने कोतवाली में तहरीर देकर गांव के चार लोगों पर पिता को मारने पीटने का आरोप लगाते हुए आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
रोशन लाल पुत्र रामदुलार ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गांव के ही सरजू प्रसाद तिवारी अपनी भूमि पर पूर्व में बनी दीवाल में गेट लगवा रहे थे इसी भूमि के बगल मेरे पिता रामदुलार पुत्र चैतू बैनामे वाली जमीन पर दीवाल पहले से ही बनवा लिया था वहीं पर रामदुलार (कोटेदार ) खड़े थे तभी पीछे से गांव के ही सरकस श्रवण कुमार पुत्र जय लाल पवन कुमार पुत्र श्रवण कुमार करिया पुत्र जय लाल राजकुमार पुत्र करिया लाठी डंडा फावड़ा लेकर पीछे से हमला बोल दिया जिससे मेरे पिता को काफी छोटे आई है हल्ला गुहार मचाने पर जब तक गांव वाले सुनकर पहुंचते तब तक हमलावर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। आरोपियों के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर मिलते ही पुलिस जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। सूत्रों की माने तो पीड़ित पुत्र की तहरीर पर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। चोटिल सीएचसी बीकापुर में इमरजेंसी चिकित्सक के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद एक्स-रे जिला अस्पताल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button