उत्तर प्रदेशलखनऊ

नगर पंचायत खिरौनी में अतिक्रमण पर चली जेसीबी

सोहावल, अयोध्या।

तहसील क्षेत्र नगर पंचायत खिरौनी की सुचितागंज बाजार में अतिक्रमण के कारण जाम जूझ रहे स्थानीय बाजार एवं क्षेत्र वासियों को राहत देने की कवायद में एक्शन में आए इओ सचिन पटेल ने अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही शुरू की। तीन दिन से लगातार एनाउंन्सन करने के बाद में नहर एवं पुल के आसपास किए गये दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण नही हटाए जाने पर बुधवार दोपहर बाद जेसीबी एवं सहयोगी कर्मियो के साथ नगर पंचायत खिरौनी अधिकारी सचिन पटेल ने अतिक्रमण हटाना शुरू किया। पुलिस की संख्याबल कम होने तथा वर्षो से सड़क पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों ने मौजूद टीम का विरोध शुरु कर दिया। जिसके कारण गिनती की दुकानों पर कार्यवाही करने के बाद नगर पंचायत कर्मियों को बैरंग होने पर विवश होना पड़ा। मामले में ईओ पटेल ने बताया कि नहर एवं आसपास के दुकानदारों द्वारा ग्राम पंचायत के कार्यकाल में अतिक्रमण काबिज हो गये। जिसके कारण सुचिता गंज व्यस्तम बाजार होने से अक्सर घंटो जाम लगा रहता था। कभी-कभी अधिक समय तक एंबुलेंस भी जाम में फंस जाती है मामले की गंभीरता को देखते हुए एक्शन में आते ही स्थानीय राजनीति के कारण कार्यवाही का विरोध किया गया था। भविष्य एक सप्ताह में सभी दुकानदारो से पुनः अतिक्रमण हटाने का, निर्देश दिया गया है। ऐसा नही करने वाले पर एसडीएम सोहावल तथा पुलिस प्रशासन से बैठक कर भारी पुलिस बल के साथ पुनः पहुंचकर कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Back to top button