अटल दुर्गा सेवा संस्था की बैनर तले अटल की मनाई गई जयंती
अटल के जीवन पर प्रकाश डाला: पूनम सिन्हा

दैनिक जस्ट एक्शन
अशोककुमार वर्मा
अयोध्या।
ग्रामीण अंचलों तक मनाई गई भारत के पूर्व प्रधान मंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेई जी की जयंती,अटल दुर्गा सेवा संस्था के बैनर तले अटल दुर्गा सेवा संस्था की अयोध्या प्रभारी पूनम सिन्हा द्वारा हरियाणा के गुड़गांव से अयोध्या पहुंच बीकापुर के ग्रामीण अंचल में ग्रामीणों के बीच मनाया पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की जयंती कार्यक्रम के अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर संस्था की जिला प्रभारी पूनम सिन्हा ने माल्यार्पण कर धूप दीप जलाकर उन्हें याद किया, तथा आज ही के दिन तुलसी पूजन के दिवस पर तुलसी के पौध पर चुनरी व माला अर्पित का तुलसी पूजन भी किया अन्य ग्रामीणों द्वारा अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें याद किया गया श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में संध्या सिंह प्रियंका तिवारी व अन्य कई ग्रामीण महिला पुरुष मौजूद रहे अटल दुर्गा सेवा संस्था की जिला प्रभारी पूनम सिन्हा द्वारा कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि आज भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके द्वारा किए गए देश के हित में कार्यों को याद किया जा रहा है तथा आम लोगों को उनके कार्यों से शिक्षा लेने की आवश्यकता है।