उत्तर प्रदेशलखनऊ

Delhi Schools Closed: दिल्ली में अगले पांच दिन बंद रहेंगे स्कूल, सर्दी के चलते 5वीं तक के स्कूलों की छुट्टी

  • Alisba

Delhi Winter Vacation : दिल्ली में नर्सरी से कक्षा 5 तक के छात्रों के लिए स्कूल अगले 5 दिनों तक बंद रहेंगे। मौजूदा ठंड के कारण यह फैसला लिया गया है। दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने यह जानकारी दी है।

देश की राजधानी दिल्ली में अगले पांच दिन स्कूलों की छुट्टी रहेगी। सर्दी के चलते 5वीं तक के स्कूल अगले पांच दिन बंद रहेंगे। यह जानकारी दिल्ली के शिक्षा मंत्री ने दी है। इससे पहले, दिल्ली सरकार ने देर रात सर्दियों की छुट्टियां बढ़ाने का आदेश वापस ले लिया था।

दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग ने देर रात एक्स पर पोस्ट कर कहा कि शीतकालीन अवकाश बढ़ाने का आदेश गलती से जारी किया गया था। आदेश को तत्काल वापस ले लिया गया है। इस पर निर्णय आज लिया गया है।

 

 

दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने रविवार की सुबह सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि मौजूदा ठंड के कारण दिल्ली में नर्सरी से कक्षा 5 तक के छात्रों के लिए स्कूल अगले 5 दिनों तक बंद रहेंगे।

 

Related Articles

Back to top button