उत्तर प्रदेशलखनऊ

नमो भारत ट्रेन के लिए अब ‘दिल्‍ली दूर नहीं’, जोर-शोर से चल रहा है स्‍टेशन बनाने और ट्रैक बिछाने का काम

Alisba

Delhi-Meerut RRTS Latest Update: भारत के पहले रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) कॉरिडोर यानी दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है.प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) ने साहिबाबाद से दुहाई डिपो स्टेशन तक के 17 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर के प्राथमिकता वाले खंड का उद्घाटन भी कर चुके हैं. कॉरिडोर का निर्माण पूरा हो जाने पर दिल्ली और मेरठ के बीच यात्रा का समय एक घंटे से भी कम हो जाएगा.

दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आआरटीएस कॉरिडोर 82.5 किलोमीटर लंबा है. दुहाई से साउथ मेरठ तक के खंड के साल 2024 की पहली तिमाही में ऑपरेशनल होने की उम्‍मीद है. इस पूरे प्रोजेक्‍ट का निर्माण कार्य जून, 2025 में पूरा हो जाएगा. देश की राजधानी दिल्‍ली में भी इस कॉरिडोर का निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है.

सराय काले खां से वैशाली मेट्रो स्‍टेशन तक फैले पैकेज 6 पर भी जोर-शोर से काम चल रहा है. इस पैकेज में सराय काले खां और न्‍यू अशोक नगर स्‍टेशन आते हैं. सराय काले खां स्‍टेशन का फर्श पूरी तरह बना दिया गया है. छत डालने के लिए भी ढांचा खड़ा कर दिया गया है.

 

Related Articles

Back to top button