उत्तर प्रदेशलखनऊ

नगर निगम के हैंडओवर करें जीडीए की 9 परियोजनाएं, इंदिरापुरम के लोगों को मिलेगी राहत

Ghaziabad News : जीडीए की कुछ आवासीय योजनाओं को नगर निगम के सुपुर्द किया जाना है। शासन द्वारा ऐसी 9 योजनाओं को जल्द से जल्द ट्रांसफर करने को कहा गया है। इन कॉलोनियों में रहने वाले लोगों से नगर निगम द्वारा हाउस टैक्स वसूला जाता है, जबकि जीडीए मेंटेनेंस शुल्क वसूलाता है। इन कॉलोनियों में रहने वाले लोगों का कहना है कि इस प्रकार उनके ऊपर दोतरफा टैक्स की मार पड़ रही है। इसलिए जीडीए द्वारा अब इन आवासीय कालोनियों को नगर निगम के सुपुर्द कर देना चाहिए। मेयर ने भी इंदिरापुरम को ट्रांसफर करने के लिए मुख्यमंत्री से आग्रह किया है।

यह है पूरा मामला

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद में रात्रिकालीन विश्राम किया। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की। इस दौरान इंदिरापुरम को हैंडओवर करने का मामला आया। उसके लिए मेयर ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि इंदिरापुरम में रहने वाले लोग शहर के ही हैं। उनकी समस्या से हमें भी पीड़ा होती है। यहां के पार्षद लगातार विकास कार्यों के लिए प्रयास कर रहे हैं। यह कॉलोनी जीडीए के अधीन है। इसे नगर निगम के सुपुर्द किया जाना है, लेकिन जीडीए इंदिरापुरम के विकास कार्यों जैसे प्रकाश, नाले, सड़क, सीवर लाईन, पानी की लाईन आदि को पूर्ण करे या कार्यों की धनराशि की व्यवस्था करे। इससे वहां भी विकास कार्य किया जा सके।

 

सीएम ने डीएम को दिए आदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेयर के आग्रह को मानते हुए जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह को निर्देश दिए कि जीडीए द्वारा इंदिरापुरम के सभी कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण कराया जाए और उसके बाद नगर निगम को हैंडओवर किया जाए। इस आदेश के लिए मेयर सुनीता दयाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद किया और हैंडओवर के उपरांत विकास कार्य करने का आश्वासन दिया।

 

Related Articles

Back to top button