उत्तर प्रदेशलखनऊ

Mau News: बेटा बाहर नौकरी करता है, बहू नहीं बनाती खाना…. मुझे दिलाएं इंसाफ

  1. Alisba

मऊ। पुलिस लाइन सभागार में रविवार को परिवार परामर्श की बैठक आयोजित हुई। इसमें 43 मामले आए, जिसमें 15 मामलों का निस्तारण किया गया। वहीं इस दौरान चार दंपतियों ने विवाद को भुलाकर साथ रहने को तैयार हुए

बैठक में एक महिला फरियादी ने अपनी बहु के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि मेरा बेटा काम के सिलसिले में बाहर रहता है। मेरी बहु न तो समय पर भोजन बनाती है न ही उसे ही देती है।इतना ही नहीं मेरी सेवा भी ढंग से नहीं करती है। मांग की मेरे को इंसाफ दिलाए। इस मामले में दोनों पक्षों को परिवार परामर्श के सदस्यों ने समझाकर सुलह कराया। इस दौरान पांच मामलों में परिवार परामर्श के सदस्यों ने मुकदमा दर्ज कराने का निर्णय लिया। पांच मामलों में फाइलें बंद करने का निर्णय लिया गया। बैठक में अर्चना उपाध्याय, सर्वेश दूबे, शाहिद पैरिस, मौलवी अरशद, महिला थानाध्यक्ष कंचन मौर्य, आरक्षी पुष्पा गुप्ता, करिश्मा राय मौजूद रही

 

Related Articles

Back to top button