उत्तर प्रदेशलखनऊ

Bihar Politics: कटिहार और किशनगंज सीट से ये होंगे कांग्रेस के उम्मीदवार! इस हॉट सीट पर अब भी नहीं बन पाई बात

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

कांग्रेस ने कटिहार और किशनगंज सीट पर अपने उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। कांग्रेस ने अपने एक मात्र सांसद डॉ. मोहम्मद जावेद को इस बार भी किशनगंज से प्रत्याशी बनाया है। इसके अलावा कटिहार से तारिक अनवर अपना प्रत्याशी बनाया है। इन दोनों संसदीय क्षेत्रों के साथ भागलपुर में भी दूसरे चरण में वोटिंग होनी है लेकिन वहां के बारे में अबतक अंतिम निर्णय नहीं हुआ है।

पटना। सांसद डॉ. मोहम्मद जावेद को कांग्रेस ने इस बार भी किशनगंज में अपना प्रत्याशी बनाया है। कटिहार में पूर्व केंद्रीय मंत्री तारिक अनवर प्रत्याशी होंगे।

रविवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे व पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की उपस्थिति में कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक में इसका निर्णय लिया गया।

 

इन दोनों संसदीय क्षेत्रों के साथ भागलपुर में भी दूसरे चरण के तहत मतदान होना है, लेकिन वहां के बारे में अभी अंतिम निर्णय नहीं हुआ है

भागलपुर पर नहीं बन पाई बात

बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह और विधान मंडल दल के नेता डॉ. शकील अहमद खान की उपस्थिति वाली बैठक में भागलपुर पर खूब माथापच्ची हुई, लेकिन किसी एक नाम पर सर्व-सहमति नहीं बनी।

इन दो कद्दावर नेताओं में होड़

भागलपुर में पार्टी के दो कद्दावरों (अजीत शर्मा और प्रवीण कुशवाहा) के बीच होड़ है। ऐसे में प्रत्याशी कौन होगा, इसका निर्णय मल्लिकार्जुन खरगे करेंगे। चुनाव समिति ने इसके लिए उन्हें अधिकृत कर दिया है। आजकल में घोषणा हो जाएगी। दूसरे चरण की सीटों पर नामांकन की आखिरी तिथि चार अप्रैल है।

 

पिछली बार महागठबंधन में एकमात्र सीट जीतने वाले जावेद ही हैं। वे अपना टिकट पहले से ही पक्का मानकर चल रहे थे। किशनगंज से कोई दूसरा सशक्त दावेदार था भी नहीं। अपने कद्दावर नेता तारिक अनवर के लिए ही कटिहार पर कांग्रेस आखिरी क्षण तक अड़ी हुई थी। बिहार में महागठबंधन का नेतृत्व कर रहे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यह सीट कांग्रेस को देने के पक्ष में नहीं थे।

Related Articles

Back to top button