अम्बेडकरनगरउत्तर प्रदेशराज्य

अर्धसैनिक बलों ने मार्च कर कराया सुरक्षा का एहसास

अंबेडकर नगर पुलिस भी शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए जुटी

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

मुकुल कुमार गौतम

जिला क्राइम रिपोर्टर अंबेडकर नगर

दैनिक जस्ट एक्शन

अंबेडकरनगर
जिले में मतदान की पूर्व संध्या पर अर्धसैनिक बलों व पुलिसकर्मियों ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में पैदल गश्त कर लोगों को सुरक्षा का अहसास कराया। मतदाताओं को निर्भीक होकर मतदान करने के लिए प्रेरित किया। कहा कि सभी लोग शांतिपूर्वक मतदान में हिस्सेदारी करें।जिले में 25 मई शनिवार को होने वाले मतदान को शांतिपूर्वक निपटाने के लिए बृहस्पतिवार को पुलिसकर्मियों व अर्धसैनिक बलों ने आलापुर, टांडा, इब्राहिमपुर, जहांगीरगंज, राजेसुल्तानपुर आदि क्षेत्रों में पैदल गश्त किया। सीओ व थाना प्रभारियों ने गश्त के दौरान लोगों से कहा कि सभी लोगों बूथों पर पहुंचकर निर्भीक होकर मतदान करें। मतदान के जरिए ही समाज व देश की बेहतरी तय होगी।एएसपी विशाल पांडेय ने बताया कि पुलिसकर्मियों ने गणमान्य व संभ्रांत नागरिकों से सुरक्षा से जुड़ी जानकारी भी ली। यह भी कहा कि मतदान को सकुशल व शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न कराना पुलिस की प्राथमिकता में शामिल है। ऐसे में कोई भी यदि चुनाव को प्रभावित करने या अन्य नकारात्मक गतिविधि करता है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button