उत्तर प्रदेशगाजीपुरराज्य

73वीं जनपद स्तरीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का हुआ उद्घाटन

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने किया।

रजनीश कुमार प्रजापति ब्यूरो चीफ गाजीपुर

गाजीपुर । सैदपुर l जस्ट एक्शन। 73वीं जनपद स्तरीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता जनपद गाजीपुर का उद्घाटन टाउन नेशनल इंटर कॉलेज सैदपुर के प्रांगण में हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला विद्यालय निरीक्षक, उदय भान ने किया। कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ. इसके ठीक उपरांत सरस्वती वंदना हुआ। विद्यालय के प्रबंधक सनद कुमार पांडेय तथा प्रधानाचार्य डॉक्टर अनिल कुमार विश्वकर्मा ने सभी अतिथियों स्वागत माल्यार्पण तथा अंग वस्त्रम प्रदान कर किया। विद्यालय के स्काउट मास्टर कमलेश प्रजापति ने मार्चपास्ट कराया और इसके बाद आधिकारिक रूप से खेल की शुरुआत हुयी.

पहले दिन आठ सौ मीटर, छ सौ मीटर की दौड़,लंबी कूद तथा ऊंची कूद का खेल संपन्न हुयी। सभी खेलों का आयोजन एवं निर्देशन क्रीड़ाध्यक्ष डॉक्टर रुद्रपाल यादव ने किया।

Related Articles

Back to top button