उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

एसटीएफ ने महिला समेत दो तस्करों को पकड़ा, 32 लाख की अफीम बरामद

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ा है और उनके कब्जे से साढ़े छह किलोग्राम अफीम बरामद की है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। एसटीएफ के एक बयान के मुताबिक, मादक पदार्थों के तस्कर पवन सिंह और खुशबू को मंगलवार को गोरखपुर में गिरफ्तार किया गया और उनके कब्जे से 32 लाख रुपये से ज्यादा मूल्य की साढ़े छह किलोग्राम अफीम बरामद की गई।

बयान के अनुसार, पवन सिंह ने पूछताछ में एसटीएफ को बताया कि वह बरेली का रहने वाला है और नेत्रपाल नामक व्यक्ति गिरोह का सरगना है। उसने बताया कि वह बिहार और झारखंड से अफीम लाकर दूसरे राज्यों में आपूर्ति करता था और खुशबू उसे सौंपने के लिए बिहार से अफीम लेकर आई थी लेकिन उससे पहले ही दोनों को पकड़ लिया गया। बयान के मुताबिक, दोनों तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button