अखिलेश दिन में सपना देखते हैं, सपा का जंगलराज जनता नहीं भूली
डिप्टी CM ब्रजेश पाठक का तीखा हमला

लखनऊ।
उत्तर प्रदेश के डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि “अखिलेश यादव दिन में सपना देखने का काम कर रहे हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश की जनता सपा के जंगलराज को कभी नहीं भूली है।”
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि समाजवादी पार्टी के शासनकाल में प्रदेश अपराध, भ्रष्टाचार और अराजकता का केंद्र बन गया था। कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त थी और आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस करती थी।
उन्होंने कहा कि सपा सरकार के समय “माफिया खुलेआम घूमते थे, पुलिस बेबस थी और अपराधियों को सत्ता का संरक्षण प्राप्त था।” आज वही लोग फिर से सत्ता में आने के सपने देख रहे हैं, लेकिन जनता अब जागरूक है और सच्चाई जानती है।
ब्रजेश पाठक ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में कानून का राज स्थापित हुआ है। अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है और उत्तर प्रदेश विकास के नए पथ पर अग्रसर है।
डिप्टी सीएम ने आगे कहा कि भाजपा सरकार ने गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं के हित में ऐतिहासिक फैसले लिए हैं, जबकि समाजवादी पार्टी सिर्फ परिवारवाद और तुष्टिकरण की राजनीति करती रही है।
उन्होंने दो टूक कहा कि “2027 में भी उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा को ही चुनेगी और अखिलेश यादव के सपने सपने ही रह जाएंगे।”
रिपोर्ट : निरुपमा पाण्डेय
जस्ट एक्शन न्यूज



