
: रिपोर्ट निरुपमा पाण्डेय:
:जस्ट एक्शन न्यूज:
लखनऊ/वाराणसी,
21 जनवरी 2026 — उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग ने साफ तौर पर चेतावनी जारी की है कि आने वाले दिनों में मौसम का मिज़ाज बदलने वाला है और कई इलाकों में झमाझम बारिश तथा तूफ़ानी हवाओं की संभावना बन रही है।
मौसम विज्ञानियों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ ( का बढ़ता प्रभाव उत्तर भारत के मैदानी इलाकों तक पहुँच रहा है, जिससे 22 जनवरी से राज्य के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में बारिश की शुरुआत हो सकती है। इसके चलते कई जिलों में गरज-चमक तथा मध्यम से भारी बरसात की संभावना जताई गई है।
विशेष रूप से 22 से 24 जनवरी तक मौसम और भी अधिक अस्थिर रहने की आशंका है। इन दिनों गरज के साथ बारिश और तेज़ हवाओं (30-50 किमी/घंटा) के कारण सड़क, कृषि कार्य और सामान्य जीवन पर प्रभाव पड़ सकता है।
IMD ने जारी किया अलर्ट
मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर प्रदेश के लिए आगामी बारिश तथा मौसम बदलाव का पूर्वानुमान जारी किया है और लोगों से सतर्क रहने की सलाह दी है। जहां सुबह-शाम को ठंड का क्रम जारी रहेगा, वहीं दोपहर में बादलों की सक्रियता से बारिश की स्थिति बन सकती है।
शहरों में मौसम की स्थिति
:
लखनऊ, कानपुर, आगरा, मेरठ, बरेली और गोरखपुर सहित कई जिलों में बारिश के साथ मौसम बदलने के आसार हैं।
धूल-धुँआँ और हल्का कोहरा अभी कुछ इलाकों में बना हुआ है, लेकिन अगले 24-48 घंटों में बादल छा सकते हैं।
नागरिकों के लिए सलाह:
बाहर निकलते समय रेनकोट/छाता रखें
तेज़ हवाओं में सावधानी बरतें
कृषि एवं सड़कों पर संभावित असर को ध्यान में रखें



