अफगानी पेसर शापूर जादरान का 38 वर्ष की उम्र में निधन, भारत के अस्पताल में चल रहा था इलाज

अफगानिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज Shapoor Zadran का 38 वर्ष की आयु में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह पिछले कुछ महीनों से भारत के एक अस्पताल में दुर्लभ प्रतिरक्षा तंत्र (इम्यून सिस्टम) संबंधी बीमारी का इलाज करा रहे थे। इस दुखद खबर की पुष्टि Afghanistan Cricket Board ने की है।
मिली जानकारी के अनुसार, शापूर जादरान का निधन अपने 39वें जन्मदिन से एक दिन पहले हुआ। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें अफगान क्रिकेट की शुरुआती सफलता की नींव रखने वाले खिलाड़ियों में से एक बताते हुए गहरा शोक व्यक्त किया।
शापूर जादरान ने वर्ष 2009 से 2020 के बीच अफगानिस्तान के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला। उन्होंने 44 एकदिवसीय और 36 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में टीम का प्रतिनिधित्व किया तथा कई टी20 विश्व कप में भी अफगानिस्तान की ओर से अहम भूमिका निभाई।
उनके निधन की खबर के बाद क्रिकेट जगत में शोक की लहर है। पूर्व और वर्तमान खिलाड़ियों ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए अफगान क्रिकेट में उनके योगदान को याद किया।
(Poonam Report)



