
Andhra Pradesh में एक कोविड-19 संक्रमित व्यक्ति की मौत के बाद Odisha सरकार ने एहतियात के तौर पर स्वास्थ्य तंत्र को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत अस्पतालों के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, अस्पतालों को कोविड जैसे लक्षण वाले मरीजों की निगरानी बढ़ाने, आवश्यक दवाइयों, ऑक्सीजन और जांच सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा संक्रमण नियंत्रण के मानकों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।
स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल ऐसा कोई आधिकारिक संकेत नहीं है कि कोरोना महामारी पहले जैसी स्थिति में लौट रही है। हालांकि, संक्रमण के मामलों पर नजर रखी जा रही है और एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।
विशेषज्ञों ने लोगों से अपील की है कि यदि बुखार, खांसी या सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण हों तो डॉक्टर से संपर्क करें। बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
फिलहाल स्वास्थ्य विभाग स्थिति की लगातार निगरानी कर रहा है और लोगों से केवल आधिकारिक स्वास्थ्य बुलेटिन पर भरोसा करने की अपील की है।
(Poonam Report)



