बड़ी खबर

Air India Crash: अहमदाबाद विमान हादसे की ड्राफ्ट फाइनल रिपोर्ट अक्टूबर में, जांच अंतिम चरण में

अहमदाबाद में 260 लोगों की जान लेने वाले Air India AI-171 विमान हादसे की जांच अंतिम चरण में पहुंच गई है। विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) ने सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि इस दुर्घटना की ड्राफ्ट फाइनल जांच रिपोर्ट अक्टूबर 2026 तक तैयार होने की उम्मीद है।

मिली जानकारी के अनुसार, जांच में तकनीकी, परिचालन (ऑपरेशनल) और मानवीय (ह्यूमन फैक्टर्स) पहलुओं का विस्तृत विश्लेषण किया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद ड्राफ्ट रिपोर्ट संबंधित देशों और एजेंसियों के साथ साझा की जाएगी, जिसके बाद उनकी टिप्पणियां मिलने पर अंतिम रिपोर्ट जारी की जाएगी।

AAIB ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह जांच अंतरराष्ट्रीय विमानन नियमों के तहत की जा रही है और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डिंग सहित संवेदनशील साक्ष्यों को सार्वजनिक नहीं किया जा सकता। एजेंसी ने यह भी कहा कि जांच का उद्देश्य दुर्घटना के कारणों का पता लगाना और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकना है, न कि किसी की कानूनी जिम्मेदारी तय करना।

इस बीच, सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिकाओं में स्वतंत्र जांच की मांग की गई थी, लेकिन AAIB ने कहा कि वह जांच करने के लिए सक्षम है और प्रक्रिया निर्धारित अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार आगे बढ़ रही है।

(Poonam Report)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button