उत्तर प्रदेशगोण्डाराज्य

गोंडा में भाजपा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन

विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने मिशन-2027 का भरा हुंकार

ओमकार पांडेय
ब्यूरो चीफ
गोंडा में भाजपा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन, विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने मिशन-2027 का भरा हुंकार

गोंडा। विधानसभा सदर क्षेत्र स्थित गोनार्द लॉन में भारतीय जनता पार्टी का भव्य बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष गोविंद पांडे के साथ सहभागिता की। सम्मेलन में बूथ अध्यक्षों, पार्टी पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
सम्मेलन के दौरान आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, जनसंपर्क अभियानों और मिशन-2027 की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रत्येक मतदाता तक पहुंचाने तथा प्रत्येक बूथ को भाजपा की जीत का आधार बनाने का आह्वान किया।
सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका समर्पित कार्यकर्ता और मजबूत बूथ संगठन है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सेवा, संगठन और समर्पण की भावना के साथ कार्य करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
सम्मेलन में बूथ अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं ने पूर्ण निष्ठा और अनुशासन के साथ संगठन की जिम्मेदारियों का निर्वहन करने तथा मिशन-2027 में भाजपा की विजय सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर विशाल अग्रवाल, घनश्याम मिश्रा, संजीव सिंह, वंदना गुप्ता, विष्णु प्रताप पांडे, उमेश शुक्ला, अभिषेक दत्त त्रिपाठी, योगेंद्र वर्मा, हनुमंत लाल मौर्य, अरविंद पाठक, वीरेंद्र वर्मा, आशीष मोदनवाल सहित विधानसभा एवं मंडल के पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष और हजारों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button