आगराउत्तर प्रदेशराज्य

आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में सुरेंद्र शर्मा की हत्या और शव को घर के बाथरूम में दफनाने के मामले सामने आये

आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में सुरेंद्र शर्मा की हत्या और शव को घर के बाथरूम में दफनाने के मामले में पुलिस ने आरोपी पत्नी रूबी शर्मा के खिलाफ चार्जशीट तैयार कर ली है। मृतक की पहचान की अंतिम पुष्टि के लिए डीएनए जांच कराई जाएगी।

पुलिस के अनुसार, रूबी ने पूछताछ में अलग-अलग बयान दिए। एक बयान में उसने पति को खीर में नींद की गोलियां मिलाकर देने की बात कही। इसके बाद शव को बाथरूम के फर्श के नीचे दफनाने और फर्श को दोबारा पक्का कराने का आरोप है। पुलिस ने खुदाई के दौरान कंकाल बरामद किया था।

मामले में मृतक की दो बेटियों और परिवार के अन्य सदस्यों के बयान को पुलिस ने महत्वपूर्ण साक्ष्य माना है। पुलिस के मुताबिक, बेटियों ने भी अपनी मां के खिलाफ बयान दिए हैं। हालांकि, मौत के सटीक कारण की पुष्टि पोस्टमार्टम और डीएनए जैसी जांचों से ही होगी।

पुलिस को यह भी शक है कि इस घटना में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका हो सकती है और इसकी जांच जारी है। फिलहाल आरोपी पत्नी जेल में है और पुलिस आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है।

Poonam Report

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button