बड़ी खबरमनोरंजन

बंडला गणेश की बेटी जननी की भव्य शादी, फिल्मी सितारों से लेकर बड़े नेताओं तक पहुंचे मेहमान

तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के अभिनेता-निर्माता बंडला गणेश की बेटी जननी ने सूर्या तेजा के साथ शादी की। हैदराबाद के JRC कन्वेंशन सेंटर में हुई इस भव्य शादी में फिल्म और राजनीति जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं।

शादी समारोह में चिरंजीवी, नागार्जुन, वेंकटेश, नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला समेत कई टॉलीवुड सितारे पहुंचे। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू भी नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देने पहुंचे।

जननी और सूर्या तेजा ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह किया। समारोह की तस्वीरों में जननी पीच रंग की साड़ी और सूर्या तेजा शेरवानी में नजर आए। शादी में फिल्म इंडस्ट्री के निर्देशकों, निर्माताओं और अन्य जानी-मानी हस्तियों की भी मौजूदगी रही।

बंडला गणेश तेलुगु सिनेमा के चर्चित निर्माता और अभिनेता हैं। उन्होंने ‘गब्बर सिंह’, ‘बादशाह’ और ‘टेम्पर’ जैसी फिल्मों का निर्माण किया है।

जननी की शादी में सितारों और राजनीतिक दिग्गजों की मौजूदगी के कारण यह समारोह सोशल मीडिया और मनोरंजन जगत में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Poonam Report

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button