उत्तर प्रदेशकारोबारप्रयागराजबड़ी खबर

प्रयागराज में KVS TGT-PGT अभ्यर्थियों के लिए मॉक इंटरव्यू आयोजित

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

प्रयागराज में केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) में प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) और स्नातकोत्तर शिक्षक (PGT) पदों के लिए सफल अभ्यर्थियों को साक्षात्कार की तैयारी कराने के उद्देश्य से इलाहाबाद विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग में विशेष मॉक इंटरव्यू सत्र आयोजित किया गया। इस दौरान विशेषज्ञों ने अभ्यर्थियों को विषय ज्ञान के साथ आत्मविश्वास, संप्रेषण कौशल और प्रभावी प्रस्तुतीकरण पर ध्यान देने की सलाह दी।

शिक्षा विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. सरोज यादव के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में अभ्यर्थियों को वास्तविक साक्षात्कार जैसी परिस्थितियों का अनुभव कराया गया। मॉक इंटरव्यू के दौरान विषय ज्ञान, शिक्षणशास्त्र, कक्षा प्रबंधन, विद्यार्थियों की अलग-अलग आवश्यकताओं और शिक्षक की भूमिका से जुड़े प्रश्न पूछे गए।

इस पहल को डॉ. विवेक सिंह ने आगे बढ़ाया। मॉक इंटरव्यू पैनल में शिक्षा विभाग की डॉ. कविता, डॉ. शीलू कच्छप और डॉ. मनीष कुमार गौतम ने विशेषज्ञ के रूप में हिस्सा लिया। भूगोल विभाग के डॉ. नितिन के. मिश्रा ने विषय विशेषज्ञ के तौर पर अभ्यर्थियों का मूल्यांकन किया।

सत्र के दौरान अभ्यर्थियों के उत्तर देने के तरीके, आत्मविश्वास, तार्किक क्षमता, संप्रेषण कौशल और पेशेवर व्यवहार का भी आकलन किया गया। प्रत्येक अभ्यर्थी को मॉक इंटरव्यू के बाद व्यक्तिगत सुझाव दिए गए। विशेषज्ञों ने उत्तरों को संक्षिप्त, तार्किक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने तथा विषय ज्ञान को शिक्षणशास्त्र से जोड़कर समझाने की सलाह दी।

शिक्षा विभाग के शिक्षकों के अनुसार ऐसी गतिविधियों से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, समस्या समाधान की क्षमता और व्यावसायिक दक्षता विकसित करने में मदद मिलती है। अभ्यर्थियों ने भी मॉक इंटरव्यू को उपयोगी बताया और कहा कि विशेषज्ञों के सुझावों से उन्हें अपनी तैयारी की कमियों को पहचानने का अवसर मिला।

इलाहाबाद विश्वविद्यालय की जनसंपर्क अधिकारी प्रो. जया कपूर ने कहा कि रोजगारपरक शिक्षा के साथ विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं और चयन प्रक्रियाओं की व्यावहारिक तैयारी कराना भी विश्वविद्यालय की प्राथमिकताओं में शामिल है। मॉक इंटरव्यू से अभ्यर्थियों को वास्तविक साक्षात्कार की परिस्थितियों को समझने और आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रखने में सहायता मिलती है।

Poonam Report

Related Articles

Back to top button