उत्तर प्रदेशओपिनियनबड़ी खबरबाँदा

बांदा कृषि विश्वविद्यालय में आरएसएस ने आयोजित किया युवा संवाद कार्यक्रम

बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में गुरुवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, बांदा के तत्वावधान में युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान से जुड़े सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं की भूमिका, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों पर संवाद करना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्र संपर्क प्रमुख मनोज, विशिष्ट अतिथि डॉ. एनके बाजपेयी और जिला संघचालक सुरेंद्र ने भारत माता के चित्र पर पुष्पार्चन और दीप प्रज्वलन के साथ किया। इसके बाद सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन हुआ।

मुख्य अतिथि मनोज ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए संघ की 100 वर्षों की यात्रा और उसके विभिन्न सामाजिक कार्यों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने युवाओं की सकारात्मक सोच, अनुशासन और समाज के प्रति जिम्मेदारी को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि युवा सामाजिक बदलाव में सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं।

कार्यक्रम में छात्राओं की भूमिका पर भी चर्चा की गई। वक्ताओं ने अहिल्याबाई होल्कर और रानी लक्ष्मीबाई जैसी ऐतिहासिक महिला व्यक्तित्वों के योगदान का उल्लेख करते हुए विद्यार्थियों को उनके जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही।

मनोज ने संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार के जीवन और विचारों पर भी जानकारी साझा की। उन्होंने संघ की ओर से किए जा रहे विभिन्न सामाजिक कार्यों का उल्लेख किया और युवाओं से समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए सक्रिय भागीदारी की अपील की।

विशिष्ट अतिथि डॉ. एनके बाजपेयी ने कहा कि मजबूत समाज और देश के विकास के लिए नागरिकों को अपने कर्तव्यों का जिम्मेदारी से पालन करना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से सामाजिक परिवर्तन में योगदान देने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने संघ, समाज और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका से जुड़े प्रश्न पूछे, जिनका मुख्य अतिथि ने जवाब दिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारी, विश्वविद्यालय के शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Poonam Report

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button