उत्तर प्रदेशजौनपुरबड़ी खबरराष्ट्रीय

जौनपुर में नशामुक्ति और युवा नेतृत्व को लेकर क्विज प्रतियोगिता आयोजित

जौनपुर में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से शुक्रवार को ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ और ‘विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद-2027’ के तहत मिशन मोड अभियान में क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम रज्जू भैया संस्थान स्थित आर्यभट्ट सभागार में हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और स्वयंसेवकों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. प्रमोद कुमार यादव ने युवाओं की भूमिका पर बात करते हुए विद्यार्थियों से विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने नवोन्मेषी विचार, रचनात्मक सोच और प्रतिभा को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने के लिए आगे आने को कहा।

राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. शशिकांत यादव ने युवाओं को नशे से दूर रहने और समाज में नशामुक्ति का संदेश फैलाने की बात कही। उन्होंने ‘नशामुक्त भारत अभियान’ और ‘विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग’ क्विज प्रतियोगिता के बारे में भी जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि क्विज प्रतियोगिता के लिए माई भारत पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण किया जा सकता है। कार्यक्रम में युवाओं को अपनी प्रतिभा, नवाचार, रचनात्मक सोच और विचारों को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने के अवसर के बारे में जानकारी दी गई।

कार्यक्रम का संचालन आंची वर्मा और सिद्धार्थ कुमार सिंह ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन सुमित सिंह ने किया। इस अवसर पर डॉ. अजय कुमार मौर्य, डॉ. पीसी यादव, अभिषेक कुमार गर्ग समेत कई स्वयंसेवक और विद्यार्थी मौजूद रहे।

Poonam Report

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button