उत्तर प्रदेशओपिनियनगोरखपुरबड़ी खबर

डीडीयू की एंटी रैगिंग कमेटी में शामिल होगा युवा चेतना समिति का प्रतिनिधि, कुलपति से हुई चर्चा

गोरखपुर स्थित दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एंटी रैगिंग कमेटी के गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। विश्वविद्यालय की ओर से युवा चेतना समिति से भी इस कमेटी में प्रतिनिधि शामिल करने के लिए नाम प्रस्तावित करने को कहा गया है।

विश्वविद्यालय के नियंता एवं विशेष कार्यपालक मजिस्ट्रेट कार्यालय ने युवा चेतना समिति के अध्यक्ष मांधाता सिंह को पत्र भेजकर स्वयं या अपने प्रतिनिधि का नाम प्रस्तावित करने के लिए कहा है। यह पहल रैगिंग की रोकथाम और उसके उन्मूलन के लिए शासन तथा विश्वविद्यालय प्रशासन के निर्देशों के तहत की जा रही है।

इसी सिलसिले में समिति के अध्यक्ष मांधाता सिंह ने विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. के.पी. सिंह से मुलाकात की। दोनों के बीच छात्रहित, युवा जागरूकता, सामाजिक सरोकारों और विश्वविद्यालय में सकारात्मक एवं संवेदनशील शैक्षणिक वातावरण से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई।

मांधाता सिंह ने कुलपति को युवा चेतना समिति की ओर से किए जा रहे सामाजिक, शैक्षणिक और वैचारिक कार्यक्रमों की जानकारी भी दी। बैठक में समिति की आगामी कार्ययोजना को लेकर भी चर्चा हुई।

समिति की ओर से कुलपति प्रो. के.पी. सिंह से मुख्य संरक्षक के रूप में मार्गदर्शन और सहयोग देने का आग्रह किया गया। समिति के अनुसार, कुलपति ने सकारात्मक सहयोग का आश्वासन दिया।

विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से एंटी रैगिंग कमेटी में सामाजिक संगठन के प्रतिनिधि को शामिल करने की प्रक्रिया का उद्देश्य परिसर में सुरक्षित, अनुशासित और विद्यार्थी-अनुकूल वातावरण को मजबूत करना है।

Poonam Report

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button