उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

यूपी में 13 PCS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में ADM और नगर आयुक्त बदले

उत्तर प्रदेश शासन ने शनिवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 13 PCS अधिकारियों का तबादला किया है। तबादला सूची में अपर जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी, नगर आयुक्त और अन्य प्रशासनिक पदों पर तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। कुशीनगर, अयोध्या, कानपुर नगर, कासगंज, चित्रकूट, सहारनपुर, बरेली, मऊ और शाहजहांपुर समेत कई जिलों में अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं।

शासन के आदेश के अनुसार उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ के प्रधान प्रबंधक पवन कुमार को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, कुशीनगर बनाया गया है। मऊ के मुख्य राजस्व अधिकारी दिनेश को अपर जिलाधिकारी नगर, अयोध्या की जिम्मेदारी दी गई है। नगर निगम मथुरा के अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह को अपर जिलाधिकारी नगर, कानपुर नगर बनाया गया है।

कानपुर नगर के अपर जिलाधिकारी नगर आलोक कुमार गुप्ता को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, कासगंज भेजा गया है। चित्रकूट के अपर जिलाधिकारी न्यायिक एवं उपसंचालक चकबंदी अरुण कुमार को संयुक्त निदेशक प्रशासन, मत्स्य निदेशालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है।

मथुरा की उपजिलाधिकारी कंचन को अपर जिलाधिकारी न्यायिक, चित्रकूट एवं उपसंचालक चकबंदी बनाया गया है। वहीं राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश, लखनऊ में विशेष कार्याधिकारी सूरज कुमार यादव को अपर नगर आयुक्त, नगर निगम सहारनपुर की जिम्मेदारी मिली है।

प्रतापगढ़ के उपजिलाधिकारी जितेंद्र कटियार को उपनिदेशक प्रशासन, आयुर्वेद निदेशालय, लखनऊ भेजा गया है। बरेली विकास प्राधिकरण की सचिव वंदिता श्रीवास्तव को उपनिदेशक प्रशासन, उच्च शिक्षा निदेशालय, प्रयागराज बनाया गया है।

उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ के प्रधान प्रबंधक हिमांशु कुमार गुप्ता को सचिव, बरेली विकास प्राधिकरण बनाया गया है। बरेली की उपजिलाधिकारी निधि डोडवाल को उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ का प्रधान प्रबंधक नियुक्त किया गया है।

शाहजहांपुर नगर निगम के अपर नगर आयुक्त अजय कुमार त्रिपाठी को मुख्य राजस्व अधिकारी, मऊ की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं भदोही के उपजिलाधिकारी भान सिंह को अपर नगर आयुक्त, नगर निगम शाहजहांपुर बनाया गया है।

शासन की ओर से किए गए इस प्रशासनिक फेरबदल के बाद संबंधित अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां संभालनी होंगी। विभिन्न जिलों में प्रशासनिक पदों पर हुए इन बदलावों के साथ अधिकारियों की नई तैनाती प्रभावी होगी।

Poonam Report

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button