मिर्जापुर में छुट्टा पशुओं को भगाने निकली महिला की गिरने से मौत

मिर्जापुर। हलिया थाना क्षेत्र के केड़वर गांव में मंगलवार रात छुट्टा पशुओं को भगाने गई 52 वर्षीय महिला की पैर फिसलकर गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजन उन्हें पटेहरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
केड़वर गांव निवासी सरस्वती के घर के पास मंगलवार रात छुट्टा पशु घूम रहे थे। उन्हें भगाने के लिए सरस्वती घर से बाहर निकली थीं। इसी दौरान पत्थर पर पैर फिसलने से वह गिर गईं और उनके सिर में गंभीर चोट लग गई।
परिजन उन्हें निजी साधन से पटेहरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां चिकित्सक डॉ. राजकुमार ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को घर ले आए और पुलिस को सूचना दिए बिना अंतिम संस्कार कर दिया।
चिकित्सक के अनुसार महिला की मौत गिरने के कारण लगी गंभीर चोट से हुई। सरस्वती के पति राज नारायण राजगीर मिस्त्री हैं।
Poonam Report



