उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

लखनऊ में SIR के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया

लखनऊ। राजधानी के हजरतगंज चौराहे पर सोमवार को समाजवादी पार्टी के युवजन सभा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में पोस्टर और बैनर लेकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला लेकर पहुंचे थे। पुलिस ने पुतला दहन से पहले ही उसे अपने कब्जे में ले लिया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच कुछ देर तक खींचतान भी हुई।

इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर ईको गार्डन भेज दिया। पुलिस कार्रवाई के बाद मौके पर स्थिति सामान्य हो गई।

प्रदर्शन में सपा युवजन सभा के विजय चौहान, शिव कुमार समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Poonam Report.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button