गोरखपुर में सीएम योगी ने जनता दर्शन में सुनीं करीब 150 लोगों की समस्याएं

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित जनता दर्शन में विभिन्न जिलों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री करीब 150 लोगों से मिले और उनके प्रार्थना पत्र संबंधित अधिकारियों को भेजते हुए समस्याओं के जल्द और संवेदनशील निस्तारण के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि किसी भी पीड़ित के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए। जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय करने और कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों का समाधान गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और संतोषजनक तरीके से किया जाना चाहिए।
जनता दर्शन में जमीन पर अवैध कब्जे से जुड़ी शिकायतें भी पहुंचीं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी की जमीन पर जबरन कब्जा करने वालों और कमजोर लोगों को परेशान करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए और पीड़ितों की शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण कराया जाए।
कई लोग गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग लेकर भी पहुंचे। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को इलाज से जुड़े एस्टीमेट और अन्य प्रक्रिया जल्द पूरी कर शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि पात्र जरूरतमंदों को चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
Poonam Report.



