जौनपुरबड़ी खबर

जौनपुर में किशोरियों के HPV टीकाकरण का लक्ष्य 100 फीसदी पूरा

जौनपुर में किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए चलाए जा रहे ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (HPV) टीकाकरण अभियान में स्वास्थ्य विभाग ने निर्धारित लक्ष्य का 100 प्रतिशत पूरा कर लिया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गंगा राम गौतम ने बुधवार को इसकी जानकारी दी।

सीएमओ के अनुसार जिले में 14 से 15 वर्ष की किशोरियों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसे अब पूरा कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि HPV संक्रमण सर्वाइकल कैंसर के प्रमुख कारणों में शामिल है और टीकाकरण संक्रमण से बचाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से किशोरियों और उनके अभिभावकों को टीकाकरण के महत्व के बारे में लगातार जागरूक किया जा रहा है। स्वास्थ्यकर्मियों के माध्यम से पात्र किशोरियों का समय से टीकाकरण कराने की जानकारी दी जा रही है।

सीएमओ ने अभिभावकों से अपील की कि वे पात्र किशोरियों के HPV टीकाकरण के संबंध में स्वास्थ्य विभाग की ओर से दी जा रही जानकारी का पालन करें। केंद्र सरकार के अनुसार HPV टीकाकरण स्वैच्छिक है और इसे अभिभावक की सहमति के साथ सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर कराया जाता है।

Poonam Report.

Related Articles

Back to top button