अयोध्याउत्तर प्रदेशराज्य

ठंड का मौसम शुरू होने के साथ मवेशी चोरों की सक्रियता शुरू

किसान की कीमती भैंस पिकअप पर लाद ले गए चोर

दैनिक जस्ट एक्शन

बीकापुर अयोध्या
कोतवाली क्षेत्र के शेरपुर पारा गांव निवासी किसान मयाराम वर्मा के सहन दरवाजे पर बंधी कीमती भैंस बीती रात अज्ञात चोर पिकअप पर लादकर चोरी करके उठा ले गए। पीड़ित किसान द्वारा अज्ञात चोरों के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित किसान मायाराम वर्मा ने बताया कि चोरी गई भैंस की कीमत करीब 90 हजार रुपए थी। बताया कि बीती रात अज्ञात चोर पिकअप और लाठी डंडा लेकर उनके सहन पर पहुंचे। द्वारा लाठी डंडा लेकर अज्ञात चोरों ने कीमती भैंस को उठा ले गए। पिकअप की आवाज सुनकर कुछ ग्रामीण जग भी गए थे। लेकिन चोर तब तक भैंस पिकअप पर लादकर कर ले जाने में सफल रहे हैं। पूर्व प्रधान सतीश कुमार मिश्रा द्वारा बताया गया कि अज्ञात पिकअप सवार चोर लाठी डंडा और ईट गुम्मा लेकर आए थे। चोरों द्वारा ईट और डंडा मौके पर फेंक दिया गया है। बताया गया कि शेरपुर पारा बाजार में एक पीआरबी पुलिस भी रात्रि में पेट्रोलिंग करती रहती है।

Related Articles

Back to top button