उत्तर प्रदेशगाजीपुर

बहादुरगंज नगर पंचायत अध्यक्ष रियाज अहमद अन्सारी द्वारा जमीन पर बिना मानचित्र स्वीकृत कराए, अवैध निर्माण पर चल गया बुलडोजर।

बहादुरगंज नगर पंचायत के वर्तमान अध्यक्ष जो इस वक्त भगोड़ा भी है जिसे पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।

रजनीश कुमार प्रजापति ब्यूरो चीफ

 

गाजीपुर । कासिमाबाद । बहादुरगंज । (जस्टएक्शन) पुलिस द्वारा अंतरप्रांतीय गैंग नम्बर 191 के माफिया सरगना मुख्तार अंसारी का प्रमुख सहयोगी रियाज अंसारी  (वर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष) के द्वारा अपनें पद का दुरुपयोग करते हुए अपनी पत्नी निकहत परवीन की जमीन पर बिना निर्माण मानचित्र स्वीकृत कराये, अवैध निर्माण किया गया था जिसे ध्वस्त किया गया। ख़बर है कि जनपद गाजीपुर में अवैध तरीके से धन ,भू सम्पत्ति व अचल सम्पत्ति अर्जित करने वाले माफियाओ के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अंतरप्रान्तीय गैंग नंबर 191 माफिया मुख्तार अंसारी का प्रमुख सहयोगी तथा वर्तमान बहादुरगंज नगर पंचायत अध्यक्ष रियाज अहमद अन्सारी उपरोक्त द्वारा अपनी पत्नी निकहत परवीन की जमीन पर बिना भवन निर्माण मानचित्र स्वीकृत कराये अवैध तरीके से अपने बाहुबल के दम पर बहादुरगंज स्थित मौजा अब्दुलपुर खसरा नंबर-1693 व 1694 1/3 के यानि 760 वर्ग फुट भूमि पर अवैध अनधिकृत निर्माण कर लिया था जिसे आज दिनांक 10 दिसंबर 2023 को अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत बहादुरगंज गाजीपुर के पत्रांक 1937/न0पं0 ब0/अवैध निर्माण/2023-24 दिनांक 9 दिसंबर 2023 के क्रम में उप जिलाधिकारी कासिमाबाद व अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत बहादुरगंज की उपस्थिति में थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर पुलिस द्वारा अवैध अनाधिकृत निर्माण को ध्वस्त कराया गया । इस संबंध में मिडिया को जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने कहा कि बहादुरगंज नगर पंचायत के वर्तमान अध्यक्ष जो इस वक्त भगोड़ा भी है जिसे पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है इस संबंध में अधिशासी अधिकारी बहादुरगंज नगर पंचायत के आदेश पर स्थानीय पुलिस बल के मौजूदगी में मकान पर बुलडोजर की कार्यवाही की गई है और ऐसे चिन्हित कुछ और अपराधी हुए हैं जिन पर बहुत जल्द कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Back to top button