उत्तर प्रदेशगाजीपुर
मोटरसाइकिल और ट्रक के आमने-सामने धक्के में दो घायल

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]
रजनीश कुमार प्रजापति ब्यूरो चीफ
गाजीपुर। भांवरकोल। (जस्ट एक्शन) स्थानीय थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 31 पर मिर्जापुर गैस एजेंसी के सामने समय लगभग 3:30 बजे दिन बृहस्पतिवार को तेतरिया से बलिया नसीरपुर मठ जा रहे दो युवक गौरव पांडे उम्र 20 वर्ष और प्रशांत पांडे उम्र 25 वर्ष जो मिर्जापुर गैस एजेंसी के पास पहुंचे की बलिया से आ रही बालू लेकर ट्रक के साथ आमने-सामने टक्कर हो गई जिसमें मोटरसाइकिल सवार दोनों युवक बुरी तरह घायल होकर रोड पर गिर पड़े, दुर्घटना होते ही अगल-बगल के लोग मौके पर पहुंचे कुछ ही समय के बाद मौके पर पुलिस पहुंचकर दोनों घायलों को स्वास्थ्य केंद्र सुखदेहरा में प्राथमिक उपचार के बाद मोहम्मदाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए रेफर कर दिया गया मोटरसाइकिल और ट्रक को पुलिस ने कब्जे में कर थाने ले आई।



