उत्तर प्रदेशलखनऊ

MCG ने शहर में अवैध विज्ञापनों पर की कार्रवाई

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

Gurugram News Network- शहर की सुंदरता बिगाड़ रहे अवैध विज्ञापनों पर कार्रवाई करते हुए नगर निगम की टीम ने इन्हें हटा दिया है। नगर निगम की टीम ने आज 500 से ज्यादा अवैध विज्ञापनों को हटा दिया है।

नगर निगम की विज्ञापन शाखा की टीमों ने गत दो दिनों के दौरान सेक्टर-62-63, सेक्टर-43, सेक्टर-42, सिविल लाइंस, एमजी रोड, सेक्टर-29, सेक्टर-30, सेक्टर-66 व सेक्टर-69 सहित आसपास के क्षेत्रों में अवैध विज्ञापनों के खिलाफ कार्रवाई की। कार्रवाई के तहत 5 यूनिपोल, 6 बिलबोर्ड, 10 वॉलरैप सहित 500 से अधिक साइनेज व अन्य होर्डिंग बोर्ड हटाए गए। उक्त कार्रवाई नगर निगम गुरुग्राम के जोन-3 व जोन-4 क्षेत्र में की गई, जिसमें संयुक्त आयुक्त विजय यादव व सुमित कुमार की निगरानी रही। टीम में डीटीपी सुमित मलिक, सहायक अभियंता दलीप यादव व कनिष्ठ अभियंता सतेन्द्र कुमार सहित विज्ञापन शाखा के अन्य कर्मचारी शामिल थे।

 

आपको बता दें कि नगर निगम की सीमा में किसी भी प्रकार का विज्ञापन लगाने से पूर्व निगम से स्वीकृति लेना आवश्यक है। सरकार द्वारा स्वीकृति की पूरी प्रक्रिया को ऑनलाईन व सरल बनाया गया है। विज्ञापनों का प्रदर्शन करने के इच्छुक व्यक्ति, फर्म या कंपनियां ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर निर्धारित फीस जमा करके विज्ञापन प्रदर्शन की स्वीकृति लेना सुनिश्चित करें। बिना अनुमति के लगाए जाने वाले अवैध विज्ञापनों को हटाने के साथ ही संबंधित व्यक्तियों या फर्म के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

सुनील यादव गुरुग्राम मीडिया में पिछले 14 साल से सक्रिय पत्रकार हैं । सुनील यादव ने साल 2010 में सबसे पहले GNN News Channel के लिए गुरुग्राम से पत्रकारिता शुरु की । सितंबर 2011 में सुनील यादव India TV न्यूज़ चैनल के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े और लगातार गुरुग्राम जिले के लिए काम करते आ रहे हैं । इंडिया टीवी के अलावा सुनील यादव टाइम्स नाऊ, न्यूज18 इंडिया में भी गुरुग्राम के लिए पत्रकारिता करते हैं । सुनील यादव न्यूज़24, खबरें अभी तक, जनतंत्र टीवी, ईटीवी हरियाणा, ए1तहलका हरियाणा में काम कर चुके हैं । अपनी निष्पक्ष पत्रकारिता के चलते सुनील यादव ने गुरुग्राम में अपनी एक अलग पहचान बनाई है । साल 2019 में सुनील यादव ने गुरुग्राम न्यूज़ नेटवर्क बतौर एडिटर इन चीफ के तौर पर ज्वाइन किया

 

Related Articles

Back to top button