उत्तर प्रदेशलखनऊ

ऋषिकेश जा रहे हैं, तो चाय नाश्ते के लिए यहां खड़ी कर लें गाड़ी, मुफ्त में मिलता है चाय और नाश्ता

Free Food Stall in Rishikesh: ऋषिकेश में फ्री में चाय नाश्ता करना चाहते हैं, तो जानकी रसोई आ सकते हैं, ये जगह चाय और नाश्ता सब कुछ फ्री में देती है। इनका मकसद राहगीरों, गरीबों और जरूरतमंदों को चाय नाश्ता फ्री में देना है।

सर्दियों के दिनों में कड़ाके की ठंड में चाय-पकोड़े खाने में कितना मजा आता है। मतलब ऐसा लगता है कोई हाथ में लाकर दे दे बस। और ये मजा तो बाहर भी खूब आता है, जब घूमने के लिए निकलते हैं और ठंड को भगाने के लिए चाय की चुस्की मारते हैं। लेकिन अगर आपको कोई फ्री में ये सब करवाए तब आप क्या करेंगे, शायद भागते हुए उस दुकान की ओर जाएंगे।

यही हाल ऋषिकेश की इस फूड स्टॉल के साथ होता है, जब यहां के लोग सभी जरूरतमंदों, राहगीरों और गरीबों को चाय-नाश्ता करवाते हैं। इसी वजह से इन्हें लोग दानवीर भी कहते हैं। हम बात कर रहे हैं, उत्तराखंड के ऋषिकेश में स्थित जानकरी रसोई की, जो इस कड़कड़ाती ठंड में हर किसी को फ्री में चाय नाश्ता देते हैं।

बता दें ये दुकान पिछले 5 वर्षों से लोगों को फ्री में चाय नाश्ता करा रही है। अगर आप जाना चाहते हैं, तो जानकी रसोई 72 सीढ़ी श्री गंगेश्वर महादेव मंदिर आस्था पथ पर दिखाई देगी। ये रसोई सर्दियों की शुरुआत में लगती है और शिवरात्रि तक चलती है और जब शिवरात्रि के बाद ठंड कम होती है और गर्मियों का एहसास होता है, तब बड़े भंडारे के यहां के लोग इस जगह को बंद कर देते हैं। बता दें, इस जगह की वजह से यहां आने-जाने वाले लोगों और गरीबों को फ्री की सेवा मिलती है।

यहां के मालिक का उद्देश्य है ना केवल जरूरतमंदों और राह चलते लोगों को नाश्ता करवाना है बल्कि राहगीरों को भी ये बढ़िया सेवा देते हैं। सर्दियों में जहां आमतौर पर ठंड की वजह से दुकानें देर से खुलती हैं, जिस वजह से राहगीरों, बस चालकों और सवारियों को चाय सेवा उपलब्ध नहीं हो पाती है, ऐसे में जानकी रसोईर लोगों को सुबह 4 बज से शाम के 8 बजे तक फ्री चाय नाश्ता सर्विस देती है।

 

Related Articles

Back to top button