उत्तर प्रदेशलखनऊ

Uttarakhand: परिवहन निगम के मृतक आश्रितों को मिलेगी रोडवेज में नौकरी, लंबे इंतजार और आंदोलन के बाद बड़ी राहत

Uttarakhand Cabinet Decision: परिवहन निगम की वित्तीय स्थिति में तेजी से सुधार हो रहा है। पूर्व में हालात खराब होने के चलते पदों को फ्रीज किया गया था। आश्रितों के आंदोलन के बीच पिछले साल सितंबर में निगम की बोर्ड बैठक में तय हुआ था कि इन कर्मचारियों को संविदा पर नौकरी दी जाएगी, जिसका सभी कर्मचारी संगठनों ने भी भारी विरोध किया था।

अपनों के खोने के गम के साथ परिवहन निगम के मृतक आश्रित के तौर पर जिन परिवारों को सहारा नहीं मिल रहा था, उन्हें धामी सरकार ने बड़ी राहत दे दी है। सरकार ने निगम में मृतक आश्रित कोटे के 195 पदों को 2017 में फ्रीज कर दिया था।

 

इसके चलते सभी मृतक आश्रित नौकरी का इंतजार व आंदोलन कर रहे थे। परिवहन निगम की वित्तीय स्थिति में तेजी से सुधार हो रहा है। पूर्व में हालात खराब होने के चलते पदों को फ्रीज किया गया था। आश्रितों के आंदोलन के बीच पिछले साल सितंबर में निगम की बोर्ड बैठक में तय हुआ था कि इन कर्मचारियों को संविदा पर नौकरी दी जाएगी, जिसका सभी कर्मचारी संगठनों ने भी भारी विरोध किया था।

Uttarakhand Cabinet: हजारों कर्मचारियों की मुराद पूरी…पूरे सेवाकाल में एक बार प्रमोशन के मानकों में छूट

इसके बाद निगम ने शासन को इन पदों को अनफ्रीज करने का प्रस्ताव भेजा था। प्रस्ताव को शुक्रवार की कैबिनेट बैठक में मंजूरी दी गई। इससे मृतक आश्रितों को नियमित नियुक्ति मिल सकेगी। वहीं, उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के प्रदेश महामंत्री अशोक चौधरी ने इस कदम का स्वागत किया। मांग की कि बाकी 3000 फ्रीज पदों को भी अनफ्रीज करके सरकार यहां विशेष श्रेणी व संविदा कर्मियों को नियमित करे।

 

 

Related Articles

Back to top button