उत्तर प्रदेशगाजीपुर

सैदपुर के गंगा नदी पुल पर हादसा,दो घायल वाराणसी रेफर।

अवैध रूप से बालू लदे डंफर और ट्रैक्टर में टक्कर

रजनीश कुमार प्रजापति ब्यूरो चीफ (जस्ट एक्शन)

गाजीपुर।सैदपुर। नगर को चंदौली से जोड़ने वाले एकमात्र पुल पर बालू लदे हुए तेज रफ्तार डम्फर ने एक बालू लदे हुए बोगा ट्रैक्टर को ओवरटेक करने के चक्कर में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि जहां ट्रैक्टर के इंजन के परखच्चे उड़ गए, वहीं डम्फर के अगले हिस्से के भी परखच्चे उड़ गए। घटना में एक स्थानीय युवक व ट्रैक्टर चालक गम्भीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय व्यक्ति डम्फर में लिफ्ट लेकर पुल के दूसरी तरफ पान खाने आ रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को पुल से हटवाकर जाम खत्म कराया। मारूफपुर स्थित गंगा किनारे से एक डम्फर बालू लादकर आ रहा था। पुल पर उसने लाल बालू लादकर उधर से ही आ रहे एक बोगा ट्रैक्टर को ओवरटेक करने के चक्कर में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर का इंजन बुरी तरह से टूटकर पुल की लोहे की रेलिंग को तोड़ते हुए उस पर चढ़ गया। उसका बालू लदा बोगा भी पुल से नीचे की तरफ झुक गया, संयोग अच्छा था कि वो पुल से नीचे नहीं गिरा, सिर्फ बालू ही नीचे गिरा। इसके अलावा डम्फर में सवार तिरगांवा निवासी कमलेश यादव बुरी तरह से लहूलुहान हो गया और ट्रैक्टर चालक मनोज भी घायल हो गया। डम्फर के सैदपुर की तरफ आते समय कमलेश ने परिचित होने के कारण डम्फर चालक से लिफ्ट ले लिया था, ताकि वो इस तरफ आकर पान खा सके। घटना के बाद पुल के दोनों तरफ जाम लग गया। मारूफपुर चौकी इंचार्ज अभिषेक शुक्ला ने दोनों वाहनों को पुल से हटवाकर मारूफपुर क्षेत्र में रखवाया और घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां से बेहद गम्भीर हाल में कमलेश को रेफर कर दिया गया।

Related Articles

Back to top button