अयोध्याउत्तर प्रदेशराज्य

उपआयुक्त कार्यालय पर किसानों का धरना

उप आयुक्त गन्ना को छ: सुत्रीय मांग पत्र सौंपा गया

दैनिक जस्ट एक्शन

अशोककुमार वर्मा
अयोध्या

गन्ना किसानों की मांगों को लेकर उपगन्ना आयुक्त कार्यालय पर राष्ट्रीय लोकदल कार्यकर्ताओं, किसानों द्वारा संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक मायाराम वर्मा की अध्यक्षता में धरना प्रदर्शन कर गन्ना आयुक्त लखनऊ को संबोधित 6 सूत्रीय मांग धरना स्थल पर पहुंचे उपगन्ना आयुक्त संजय गुप्ता को सौंपा धरना स्थल पर ही उपगन्ना आयुक्त संजय गुप्ता, जिला गन्ना अधिकारी हुदा सिद्दीकी, सचिव अयोध्या सुनील वर्मा, मुख्य गन्ना प्रबंधक के एम सुगर मिल मसौधा सुनील कुमार चौहान के साथ बैठकर बिंदवार चर्चा हुई जिसमें कई समस्याओं का तत्काल निस्तारण किया गया नैनो यूरिया रासायनिक खाद जो समिति द्वारा किसान को दी जा रही है किसानों को रशिद देने का निर्देश समिति के सचिवों को दिया गया है जिन भी सेन्टरो पर गन्ना उतरवायी के नाम पर किसानों से पैसा वसूली की जा रही है उसपर सख़्त कार्रवाई करने का निर्देश जिला गन्ना अधिकारी को उपगन्ना आयुक्त ने दिया है गन्ना सचिव मसौधा मुकेश कुमार को तत्काल हटाने की जिद पर जल्द कार्यवाही करने का आश्वासन मिला है

धरना प्रदर्शन को राष्ट्रीय लोकदल अवध जोन के अध्यक्ष चौधरी रामसिंह पटेल,राष्ट्रीय लोकदल के जिला अध्यक्ष बलराम यादव , पूर्व जिला पंचायत सदस्य कमला प्रसाद बागी, धर्मराज पटेल, स्वामीनाथ वर्मा, अशोक कुमार, राम जी राम अध्यक्ष किसान सभा ने संबोधित किया।
इस मौके पर बेचू लाल कोरी, नेतराम वर्मा सुरजीत वर्मा राम जियावान वर्मा राजू वर्मा, उमाकांत विश्वकर्मा, भोजराज वर्मा ,अनिल वर्मा, मायाराम वर्मा मास्टर , धनीराम यादव, करिया राम वर्मा, रामप्रसाद कोरी, उमाशंकर वर्मा , शैलेंद्र प्रताप सिंह, समेत सैकड़ों समर्थक उपस्थित रहे

Related Articles

Back to top button