उत्तर प्रदेशगाजीपुर

विकसित भारत संकल्प यात्रा ग्राम पंचायत आतमपुर छपरा में।

आनंद प्रजापति संवादाता (जस्ट एक्शन)

गाजीपुर।सादात विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें ग्रामीणों को सरकारी सुविधाओं को लेकर जागरूक किया गया।

बता दें कि विकसित भारत संकल्प यात्रा ग्राम पंचायत आतमपुर छपरा यादव ग्राम पंचायत भाला बुजुर्ग बृजेश यादव रानीपुर रमेश यादव के नेतृत्व में किया गया। ग्रामीण को केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न लाभकारी योजनों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर

मुख्य अतिथि ओमप्रकाश राम ने कहा देश में योजनाओं के माध्यम से समृद्ध भारत का शंखनाद शुरू है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सबका साथ, सबका विकास, सबका सम्मान है इसके दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा गर्भवती महिलाओं को गोद भराई किया गया। इसके बाद सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरण किया गया ।

इस मौके पर अशोक पांडे, उपेंद्र सिंह नोडल अधिकारी रूद्रप्रकाश भाला बुजुर्ग सचिव शैलेंद्र प्रताप प्रधान राणा नोडल अधिकारी आकाश कृषि विभाग के अनिल कुमार सिंह के अलावा सादात ब्लॉक के कई अधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button