उत्तर प्रदेशगाजीपुर

विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन विकास खण्ड जखनियां के ग्राम सभा बारोडीह में आयोजित।

अब योगी सरकार मे कमीशन किसी को नही देना पड़ता है। 

रजनीश कुमार प्रजापति ब्यूरो चीफ (जस्ट एक्शन)

 

गाजीपुर ।जखनियां। आज जखनिया विकासखंड के ग्राम सभा बारोडीह में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया।

जिसमें मुख्य अतिथि के रूप मे भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला पंचायत सदस्य अवधेश यती उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि अवधेश यती ने अपने वक्तव्य में सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याण कारी योजनाओं के बारे में बताते हुए कहा कि लाभार्थियों को जो लाभ लेने के लिए तहसील से लेकर ब्लॉक और जिला का चक्कर लगाना पड़ता था।

आज मोदी सरकार ने संकल्प यात्रा के माध्यम से उन सभी लोगों के दरवाजे पर पहुंचकर उनकी समस्या को सुनने व उनका लाभ दिलाने का काम कर रही है।

चाहे वह उज्वला योजना हो आयुष्मान कार्ड हो सम्मान निधि हो पीएम आवास हो चाहे शौचालय हो जो सुविधा गरीब वंचित लोगों को मिलनी चाहिए सरकार इस पर दृढ़ रूप से संकल्पित है।

वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता दयाशंकर सिंह ने विकसित भारत संकल्प यात्रा में कहा कि

  • अब योगी सरकार मे कमीशन किसी को नही देना पड़ता है।

वही मुख्य अतिथि से पत्रकारों ने यह भी पूछा कि विपक्ष का कहना है कि सरकारी खर्चे से भाजपा अपना चुनावी प्रचार कर रही है।

तो मुख्य अतिथि ने कहा मोदी सिर्फ एक के प्रधानमंत्री नहीं पूरे भारत के प्रधानमंत्री हैं।यहां पर चुनावी प्रचार नहीं किया जा रहा केवल सरकार की उपलब्धियों को गिनवाया जा रहा है।

और सरकार के योजनाओं को घर-घर पहुंचाया जा रहा है l

मीडिया के द्वारा कई सवाल किए गए और मुख्य अतिथि सवालों का जवाब दिया।

वही आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ भाजपा नेता दयाशंकर सिंह अजीत सिंह प्रधान श्रीमती रानी गिरी प्रधान प्रतिनिधि धुरेन्द्र गिरीं सुखदेव महाविद्यालय के प्रबंधक भुल्लन सिंह ओमप्रकाश पाण्डेय,हिरा पाण्डेय राम पलट गिरी, रामदेव यती सीता यादव फ़ैज़ अहमद सचिव अंजनी कुमार इंद्रेश यादव,सहित तमाम सम्मानित लोग उपस्थित रहे।

हल्का लेखपाल कृषि विभाग आयुष्मान स्वास्थ्य विभाग सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button