उत्तर प्रदेशलखनऊ

Gorakhpur: इस वजह से स्पाइसजेट ने गोरखपुर में बंद की हवाई सेवा, कर्मचारियों को दे दिया नोटिस

Alisba

Gorakhpur गोरखपुर के लोगों के लिए एक निराशाजनक खबर है। स्पाइसजेट ने दो माह के लिए गोरखपुर में अपनी हवाई सेवा बंद कर दी है। बुकिंग बंद करने के साथ ही विमानन कंपनी ने कर्मचारियों को अयोध्या शिफ्ट करने की तैयारी कर ली है। अप्रैल से दिल्ली और मुंबई की उड़ान फिर शुरू होने की संभावना है। फिलहाल के लिए यहां से हवाई सेवा नहीं चलेगी

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। स्पाइसजेट ने दो माह के लिए गोरखपुर में अपनी हवाई सेवा बंद कर दी है। एक फरवरी से 30 मार्च 2024 तक मुंबई और दिल्ली की उड़ान नहीं होगी। बुकिंग बंद करने के साथ ही विमानन कंपनी ने कर्मचारियों को अयोध्या शिफ्ट करने की तैयारी कर ली है।

अप्रैल से दिल्ली और मुंबई की उड़ान फिर शुरू होने की संभावना है। स्पाइस जेट की उड़ान बंद होने से अब केवल इंडिगो और अलायंस एयर के विमान ही उड़ान भरेंगे।गोरखपुर से दिल्ली के लिए चार, मुंबई के लिए दो, कोलकाता, कोलकाता, हैदराबाद व लखनऊ के लिए रोज एक-एक उड़ान होती है। विमान कंपनी स्पाइस जेट का एक विमान मुंबई व दूसरा दिल्ली की उड़ान भरता है।

अयोध्या शिफ्ट हुए विमान

अयोध्या से देश के अलग-अलग राज्य के लिए हवाई सेवा शुरू होने के बाद स्पाइसजेट ने एक फरवरी से अपने दोनों विमानों को वहां शिफ्ट करने का फैसला किया है। गोरखपुर वाले शेड्यूल पर ही दोनों विमान अब अयोध्या से मुंबई व दिल्ली की उड़ान भरेंगे।

 

Related Articles

Back to top button