उत्तर प्रदेशऔरैयाबड़ी खबर

औरैया में सामूहिक योगाभ्यास, शरीर का संतुलन और मन को शांत रखने के बताए तरीके

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में शनिवार को राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत संचालित योग वेलनेस सेंटर और राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय की ओर से ब्लॉक परिसर में सामूहिक योगाभ्यास कराया गया। इसमें योग साधकों के साथ स्वास्थ्य के प्रति जागरूक लोगों, बच्चों और बुजुर्गों ने भी हिस्सा लिया।

जिलाधिकारी बृजेश कुमार के निर्देशन तथा जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ. निधि शुक्ला और राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय की प्रभारी डॉ. परवीन के मार्गदर्शन में योग वेलनेस सेंटर की गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। वरिष्ठ योग प्रशिक्षक एवं योग-प्राकृतिक चिकित्सक योगेंद्र कुमार मिश्र ने प्रतिभागियों को उनकी आयु और शारीरिक स्थिति के अनुसार सूक्ष्म व्यायाम कराए और शरीर का संतुलन बनाए रखने तथा मन को शांत रखने के तरीकों की जानकारी दी।

योगाभ्यास के दौरान उत्तानपादासन, नौकासन, पवनमुक्तासन, शलभासन, धनुरासन, भुजंगासन, त्रियक भुजंगासन और वज्रासन सहित विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया गया। प्रशिक्षक ने इन आसनों को करने की विधि और उनसे जुड़े लाभों की जानकारी दी। इसके साथ ही प्राणायाम और ध्यान के महत्व के बारे में भी बताया गया।

योग प्रशिक्षक योगेंद्र कुमार मिश्र के अनुसार, योग वेलनेस सेंटर में पिछले आठ वर्षों से नियमित रूप से सामूहिक योगाभ्यास कराया जा रहा है। केंद्र की ओपीडी में आने वाले महिला, पुरुष और बच्चों को भी स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी दी जाती है। लोगों को अपनी दिनचर्या में योग और प्राकृतिक जीवनशैली को शामिल करने के लिए भी प्रेरित किया जाता है।

Poonam Report

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button