उत्तर प्रदेशकानपुरबड़ी खबर

कानपुर देहात में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप, कांग्रेस ने किया प्रदर्शन और फूंका पुतला

कानपुर देहात। मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए नारेबाजी की और मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया में बड़ी संख्या में पात्र मतदाताओं के नाम प्रभावित होने की आशंका है। प्रदर्शनकारियों ने मतदाता सूची को लेकर अपनी आपत्तियां दर्ज कराते हुए प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतदाता सूची का सही और त्रुटिरहित होना जरूरी है। उन्होंने मांग की कि मतदाता सूची में सामने आ रही कथित गड़बड़ियों की जांच कराई जाए और पात्र मतदाताओं के नाम सुरक्षित रखे जाएं।

कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की। पुतला दहन के बाद कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर संबंधित अधिकारियों के समक्ष भी अपनी बात रखी।

Poonam Report.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button