अम्बेडकरनगरउत्तर प्रदेशराज्य

अवैध तमंचे के साथ युवक को गिरफ्तार करने में सफल रही बसखारी पुलिस

चुनाव व त्योहारो को देखते हुए पुलिस द्वारा की जा रही है कड़ी निगरानी

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

दैनिक जस्ट एक्शन

मुकुल कुमार गौतम जिला क्राइम रिपोर्टर

अंबेडकरनगर

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बढ़ रही चुनावी सरगर्मियों के बीच पुलिस द्वारा आसन्न ईद व रामनवमी के त्योहारों हेतु कड़ी निगरानी की जा रही है। इसी के अनुक्रम में अपराधियों के विरुद्ध अभियान को धार देते हुए पुलिस द्वारा अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। बीती रात्रि गश्त पर निकले बसखारी थानाध्यक्ष संत कुमार सिंह, उप निरीक्षक बलवंत सिंह,मय हमराह हे. कांस्टेबल रवीश यादव कांस्टेबल कुलदीप सिंह थाना बसखारी जनपद अंबेडकरनगर द्वारा मुखबिर की सूचना पर स्थानीय पर पंजीकृत मु.अ.स 88/2024 अंतर्गत धारा 3/आर्म 25 एक्ट में अभियुक्त जिनका नाम रवि यादव पुत्र श्रवण यादव उम्र 26 वर्ष निवासी सुनारगली बसखारी थाना बसखारी जनपद अंबेडकर नगर 11 अप्रैल दिन बृहस्पतिवार को मोतिगरपुर तिराहे के पास हाईवे के किनारे समय 12 बजकर 50 मिनट पर गिरफ्तार कर लिया गया। जो कि इनका आपराधिक इतिहास मु.अ.स-04/19 धारा 323/427/504/506 भादवि0 थाना बसखारी में दर्ज है।

Related Articles

Back to top button